ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

जेल में बंद अपराधी ने कारोबारी से मांगी फिरौती, DIG मनु महाराज ने कहा- बख्शे नहीं जाएंगे क्रिमिनल्स

MUNGER : मुंगेर में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देने की कोशिश की है. जेल में बंद एक अपराधी ने फोन कर मार्बल कारोबारी से 5 लाख की रंगदारी की डिमांड की है. रंगदारी नहीं द

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUNGER : मुंगेर में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देने की कोशिश की है. जेल में बंद एक अपराधी ने फोन कर मार्बल कारोबारी से 5 लाख की रंगदारी की डिमांड की है. रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी को जान से मारने की भी धमकी दी गई है. मार्बल कारोबारी ने इस बात को लेकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है इसके साथ ही मार्बल कारोबारी ने डीआईजी मनु महाराज से भी अपनी हिफाजत की गुहार लगाई है. कोरोबारी ने डीआईजी मनु महाराज से मिलकर सारी पूरा किस्सा सुनाया है. एक्शन में मनु महाराज  मार्बल कारोबारी की शिकायत के बाद मनु महाराज ने तुरंत एक्शन मोड में आ गए. मनु महाराज ने एक टीम गठित करते हुए इस मामले की जांच कर धमकी देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने का फरमान अपने मातहतों को दिया है. पहले भी मांगी गई है रंगदारी मार्बल कारोबारी से पहले भी रंगदारी मांगी जा चुकी है इसके साथ ही कुछ साल पहले कारोबारी के घर पर कुख्यात अपराधी सुरजा ने बमबाजी की थी. मनु महाराज के की पहल के बाद पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी पवन मण्डल गिरोह के बब्लू को रडार पर ले लिया है. सूत्र बताते हैं कि पुलिस लगातार बब्लू से पूछताछ कर रही है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता