ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

मोतिहारी DM की बड़ी कार्रवाई, लापरवाह चिकित्सा पदाधिकारियों पर लगाया लाखों का जुर्माना

MOTIHARI: जन्म मृत्यु निबंधन में लापरवाही को लेकर मोतिहारी डीएम ने बड़ी करवाई की है. सदर अस्पताल डीएस सहित 19 चिकित्सा पदाधिकारियों पर 3 लाख 59 हज़ार 950 का जुर्माना लगाया गया है.</p

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI: जन्म मृत्यु निबंधन में लापरवाही को लेकर मोतिहारी डीएम ने बड़ी करवाई की है. सदर अस्पताल डीएस सहित 19 चिकित्सा पदाधिकारियों पर 3 लाख 59 हज़ार 950 का जुर्माना लगाया गया है.

डीएम के बार बार निर्देश के बाद भी जुलाई तक मात्र 42 प्रतिशत ही जन्म मृत्यु का निबंधन अस्पतालों के द्वारा किया गया. जिसके बाद डीएम ने यह कार्रवाई की है. 

सदर अस्पताल सहित रेफरल व पीएचसी में जनवरी से जुलाई तक 34756 बच्चों का जन्म हुआ लेकिन 27527 बच्चों के जन्म का ही निबंधन हो हुआ और 7199 का निबंधन अभी तक बाकी है, जो एक गंभीर मामला है.

डीएम रमन कुमार ने सदर अस्पताल के डीएस पर 1 लाख 14 हज़ार, कोटवा चिकित्सा पदाधिकारी पर 4150, तुरकौलिया 8650, सुगौली 22150, चिरैया 15000, ढाका 15850, रक्सौल 5800, आदापुर 5800, मेहसी 10100, कल्याणपुर 8250, चकिया 31990, संग्रमपुर 25700, पहाड़पुर 8350, मधुबन 26,950, पताही 8100, पकड़ीदयाल 41000, घोड़ासहन चिकित्सा पदाधिकारी पर 450 रुपया का जुर्माना लगाया है. 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता