ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

मोदी सरकार की दूसरी पारी के 100 दिन पूरे होने पर मेगा प्रचार, 17 केंद्रीय मंत्री गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां

DESK: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो चुके हैं. बीते 100 दिनों में सरकार ने कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 खत्म करने के साथ तीन तलाक सम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो चुके हैं. बीते 100 दिनों में सरकार ने कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 खत्म करने के साथ तीन तलाक समाप्त करने जैसे कई फैसलों से आम जनता मोदी सरकार की मुरीद हो गई है. लेकिन सरकार के पास अभी भी कई चुनौतियां खड़ी हैं. वहीं सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंत्रियों का मेगा प्रचार जारी है. आज भी 17 केंद्रीय मंत्री देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सरकार की उपलब्धियां गिनवाएंगे. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुंबई में पीसी करेंगे, वहीं कोलकाता में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी सरकार के कामों को गिनाएंगी, तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई में सरकार के किये गये कामों को देश की जनता के सामने रखेंगी. रविवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार के लिये गये महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में बताया था. जावड़ेकर ने कहा कि ‘सरकार ने देश हित में कई फैसले लिये हैं.’ एक घंटे से अधिक समय तक चली पीसी के दौरान जावड़ेकर ने सरकार के किये गये कामों का ब्योरा दिया. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने से लेकर तीन तलाक खत्म करने पर लिये गये फैसले को मंत्री ने साहसिक कदम बताया.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता