ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

तेजस्वी ने कहा - RJD के साथ आने के लिए नीतीश जी छटपटा रहे हैं, नामुमकिन है महागठबंधन में इंट्री

SAMASTIPUR : समाजवादी नेता विनोबा जी की मूर्ति का अनावरण करने समस्तीपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के ऊपर जमकर हमला बोला. विधानसभा चुनाव

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR : समाजवादी नेता विनोबा जी की मूर्ति का अनावरण करने समस्तीपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के ऊपर जमकर हमला बोला. विधानसभा चुनाव में सीएम के चेहरे पर मचे घमासान के बीच तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार राजद के साथ आने के लिए छटपटा रहे हैं लेकिन महागठबंधन में उनकी एंट्री संभव नहीं है. नीतीश कुमार को 2020 में मुख्यमंत्री का चेहरा बनना था इसलिए यह अफवाह फैलाया जा रहा था कि राष्ट्रीय जनता दल जेडीयू के साथ जाने के लिए तैयार है. ताकि नीतीश जी बीजेपी को दबा सके.

कभी नहीं हो सकता है नीतीश के साथ समझौता
लालू के छोटे बेटे ने कहा कि नीतीश कुमार को लालू यादव या फिर राजद से अच्छा कौन पहचान सकता है. नीतीश कुमार ने हर किसी को धोखा दिया. उनके साथ जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. नीतीश के साथ कभी समझौता नहीं हो सकता है. क्या कोई गारंटी लेगा कि नीतीश फिर नहीं भागेंगे. नीतीश कुमार भी इस बात की गारंटी नहीं लेते हैं. 

बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाना चाह रही है
पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपनी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढ रही है. इसी बात से डरी जेडीयू राजद और जनता दल यूनाइटेड के साथ आने की अफवाह फैला रही है. मुख्यमंत्री के लिए नीतीश का चेहरा बनाने के लिए ही जेडीयू ने ऐसा किया ताकि बीजेपी को दबाया जा सके. 

बिहार में नहीं चलने देंगे NRC
गृह  मंत्री अमित शाह कहते हैं कि पूरे देश में एसआरसी लागू होगा. इसपर तेजस्वी ने कहा कि बिहार में एनआरसी को उनकी पार्टी नहीं चलने देगी. सूबे में NRC का पूरी तरह विरोध किया जाएगा. महागठबंधन में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा है.  पहले से कार्यक्रम निर्धारित होने के कारण मैं प्रेस कांफ्रेंस में शामिल नहीं हो पाया था. हालांकि राजद की ओर से प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता में हिस्सा लिया था.

पप्पू और कन्हैया पर तेजस्वी का स्टैंड क्लियर
महागठबंधन में पप्पू यादव और कन्हैया के साथ आने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि ऐसा मैंने कभी नहीं कहा है. किस वहज से ये अफवाह फैलाया जा रहा है. इसपर मैं कोई टिपण्णी भी नहीं करना चाहता हूँ. मीडिया अपने शब्दों को मेरे मुंह में डालने की कोशिश कर रही है. 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता