ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

निर्वाचन के लिए वशिष्ठ आज पूरी करेंगे औपचारिकता, राज्य परिषद की बैठक में शुक्रवार को होगी ताजपोशी

PATNA : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के लिए वशिष्ठ नारायण सिंह आज नामांकन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे से 1 बजे तक नामांकन का वक्त रखा गया है। वशि

FirstBihar
Admin
2 मिनट

PATNA : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के लिए वशिष्ठ नारायण सिंह आज नामांकन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे से 1 बजे तक नामांकन का वक्त रखा गया है। वशिष्ठ नारायण सिंह इसी दौरान प्रदेश कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र निर्वाचन पदाधिकारी को देंगे। https://youtu.be/wUw4zhcEODM 2010 में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह जेडीयू के इतिहास में सबसे लंबे वक्त तक रहने वाले प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। वशिष्ट नारायण सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार बिहार में संगठन और चुनाव के अंदर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आज शाम 5 बजे नाम वापस लिए जाने की समय सीमा खत्म होने के साथ वशिष्ठ नारायण  प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुन लिए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनकी अधिकारिक ताजपोशी शुक्रवार को होने वाली राज्य परिषद की बैठक में होगी। शुक्रवार को 10 बजे से पटना के रविंद्र भवन में जदयू राज्य परिषद की बैठक बुलाई गई है जिसमें नवनिर्वाचित 46 जिलाध्यक्ष राज्य परिषद के 243 सदस्यों के अलावे सभी विधायक विधान पार्षद पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी मौजूद रहेंगे।

रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता