ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

कुख्यात जटहा को भागलपुर जेल भेजा गया, साथ में गोलू की भी शिफ्टिंग

PATNA : कोर्ट में पेशी के दौरान भागने की असफल कोशिश कर चुके कुख्यात जटहा को बेऊर से भागलपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने जटाहा के साथ-साथ बापजी गिरोह के सरगना गोलू को भी भागलपुर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : कोर्ट में पेशी के दौरान भागने की असफल कोशिश कर चुके कुख्यात जटहा को बेऊर से भागलपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने जटाहा के साथ-साथ बापजी गिरोह के सरगना गोलू को भी भागलपुर जेल में शिफ्ट किया है। पुलिस भारी पुख्ता इंतजामों के साथ रविवार को ही इन दोनों अपराधियों को पटना से भागलपुर ले गई। नौबतपुर इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका जटहा तकरीबन 8 महीने से जेल में बंद है। 8 जुलाई को जब जटा को बेऊर जेल से दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया तो उसने भागने की असफल कोशिश की। जटहा की इस कोशिश के बाद पटना पुलिस ने उसे बेऊर से भागलपुर जेल शिफ्ट किए जाने का फैसला किया था। वहीं दूसरी तरफ बापजी गिरोह का सरगना गोलू तकरीबन डेढ़ महीने से बेउर जेल में बंद था। गोलू पर पटना जिला के विक्रम और आसपास के इलाके में कई हत्या और रंगदारी के मामले चल रहे हैं। जटहा के साथ-साथ पुलिस ने गोलू को भी भागलपुर जेल भेज दिया है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता