ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

कश्मीर अपडेट: श्रीनगर एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को वायुसेना ने बाहर निकाला, एयरपोर्ट की सुरक्षा और बढ़ायी गयी

SRINAGAR: अमरनाथ यात्रा पर गये यात्रियों को कश्मीर छोड़ने की सरकार के निर्देश के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट पर फंसे लोगों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों को लगाया गया है. एयरफो

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SRINAGAR: अमरनाथ यात्रा पर गये यात्रियों को कश्मीर छोड़ने की सरकार के निर्देश के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट पर फंसे लोगों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों को लगाया गया है. एयरफोर्स के 4 विमानों से आज यात्रियों को श्रीनगर से बाहर निकाला गया. सरकार ने कहा है कि अब कोई भी यात्री श्रीनगर एयरपोर्ट पर फंसा हुआ नहीं है. श्रीनगर एयरपोर्ट से 6126 यात्री बाहर निकाले गये एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक श्रीनगर एयरपोर्ट पर आज 6126 यात्री पहुंचे थे. एयरपोर्ट से आज एयरलाइंस कंपनियों के विमानों ने कुल 32 बार उड़ान भरी. इनमें 5829 यात्रियों को जगह मिली. इसके बावजूद 387 यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रह गये. उन यात्रियों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली गयी. भारतीय वायुसेना के 4 विमानों ने सभी यात्रियों को जम्मू, पठानकोट और दिल्ली के हिंडन एयरबेस तक पहुंचाया. कल भी वायुसेना के विमानों की ली जायेगी मदद सरकारी सूत्रों के मुताबिक बड़ी तादाद में यात्रियों के कल भी श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना है. उन्हें एयरलाइंस कंपनियों की उड़ानों में एडजस्ट किया जायेगा. इसके बावजूद अगर यात्री बचते हैं तो उन्हें वायुसेना के विमान श्रीनगर से बाहर निकालेंगे. श्रीनगर एयरपोर्ट पर बढ़ायी गयी सुरक्षा पहले से ही सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम वाले श्रीनगर एयरपोर्ट पर सरकार ने आज और सुरक्षा व्यवस्था क़ड़ी कर दी. एयरपोर्ट पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के जवानों की संख्या ब़ढ़ा दी गयी है. हवाई अड्डे के बाहर बीएसएफ के जवान भी गश्त कर रहे हैं.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता