ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

नेपाल में भारी बारिश से कोसी में उफान, पश्चिमी तटबंध के अंदर 10 गांवों में घुसा पानी

SUPAUL : नेपाल के तराई वाले इलाके में लगातार हो रही बारिश में कोसी के आसपास वाले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SUPAUL : नेपाल के तराई वाले इलाके में लगातार हो रही बारिश में कोसी के आसपास वाले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। गुरुवार की शाम वीरपुर बराज से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ। हालात को देखते हुए जल संसाधन विभाग और बाढ़ नियंत्रण कक्ष हाई अलर्ट पर चल रहे हैं। बारिश के कारण बाराह क्षेत्र में भी पानी का दबाव बढ़ा है। यहां 1 लाख 29 हजार पानी का डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि जल संसाधन विभाग के मुताबिक अभी भी बाढ़ को लेकर रेड एरिया में चिन्हित स्थान सुरक्षित हैं। कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण तटबंध के अंदर बसे गांव में पानी फैल गया है। पश्चिमी तटबंध के भीतरी 10 गांवों में बाढ़ का पानी घुसने की खबर है। छतौनी, गोबरगाढ़ा, लौकहा, चांदपीपर, टेढ़ी, धरहरा, डलवा, दुबियाही और लक्ष्मीपुर जैसे गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है।
रिपोर्टिंग
5

रिपोर्टर

5

FirstBihar संवाददाता