ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

मोतिहारी में उपमुखिया के साथ दबंगों ने किया अत्याचार, डायन का आरोप लगाकर पिलाया मैला

MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां एक महिला उपमुखिया के साथ गांव के दबंगों ने दुर्व्यवहार किया है. दबंगों ने महिला उपमुखिया के ऊपर डायन का आरोप लगाकर उसे मै

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां एक महिला उपमुखिया के साथ गांव के दबंगों ने दुर्व्यवहार किया है. दबंगों ने महिला उपमुखिया के ऊपर डायन का आरोप लगाकर उसे मैला पिलाया है. बीच बचाव करने गए बेटे और बहु को भी जमकर पिटाई की गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के तुरकौलिया थाना इलाके के बेलवाराय नरियरवा पंचायत की है. जहां महिला उपमुखिया के साथ दबंगों ने अत्याचार किया है. डायन का आरोप लगाकर उसे मैला पिलाया है. साथ ही महिला को बचाने गए दोनों बेटों और बहुओं की भी बर्बरता पिटाई की गई है. एक बेटे लोकेश की हालत नाजुक बताई जा रही है. दूसरे बेटे लालबाबू और बहु बबिता की इलाज सरकारी अस्पताल में कराई जा रही है. घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. उप मुखिया मुसमात शोभा कुँवर ने थाने में 5 दबंगों के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है. पुलिस ने बताया कि छापेमारी की जा रही है. सभी आरोपी फरार चल रहे हैं. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता