ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

कांग्रेस बोली कश्मीर आज जल रहा है, रविशंकर ने पूछा आतंकवाद के समय आर्टिकल 370 की पैरवी वाले लोग कहां थे ?

PATNA : जम्मू कश्मीर राज्य से आर्टिकल 370 और सेक्शन 35a हटने के बाद पक्ष और विपक्ष की विचारधारा आमने-सामने है. कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज कश्मीर जल रहा है. प्र

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : जम्मू कश्मीर राज्य से आर्टिकल 370 और सेक्शन 35a हटने के बाद पक्ष और विपक्ष की विचारधारा आमने-सामने है. कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज कश्मीर जल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अपील करते हुए कहा कि कश्मीर समस्या का जल्दी हल कराइए, नहीं तो कश्मीर हमारे हाथ से निकल जाएगा. वहीं, दूसरी ओर पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आर्टिकल 370 पिछले 70 सालों से अन्याय का सिंबल बना हुआ था. उन्होंने पूछा कि जब आतंकवाद आया और बढ़ा तब 370 की पैरवी वाले लोग कहां थे. सीहोर के दौरे पर गए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अनुच्छेद-370 के बारे में कहा कि 'मैंने आप लोगों से कहा था कि अगर धारा 370 हटी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. देखिए आज कश्मीर जल रहा है. कश्मीर को बचाना हमारी प्राथमिकता है.' अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस पर पटना पहुंचे केंद्रीय क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर कहा कि हम इसके लिए कब से लगे हुए थे लेकिन किसी को कानों कान ख़बर नहीं थी. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश को आज़ाद हुए 70 साल हो गए लेकिन आर्टिकल 370 ये कौन सा क़ानून है कि कश्मीर की बेटी अगर कश्मीर के बाहर किसी से शादी करती है तो अपनी संपत्ति से बाहर हो जाती है. कश्मीर में गुर्जर, बकरवाल हैं लेकिन उन्हें आरक्षण क्यों नहीं मिलता हैं. उन्होंने सवाल खड़ा किया कि जम्मू-कश्मीर में बाल विवाह क़ानून क्यों लागू नहीं है. कश्मीर में अबतक एक भी बड़ी फ़ैक्टरी नहीं है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता