ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

सीतामढ़ी के पूर्व डीएम पर कांग्रेस का करोड़ों के घोटाले का आरोप, रुपए लेकर दागी ठेकेदारों से करवाया काम

SITAMADHI: जिला कांग्रेस ने जिले के पूर्व जिलाधिकारी रंजीत कुमार सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी के जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व डीएम ने सीतामढ़ी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SITAMADHI: जिला कांग्रेस ने जिले के पूर्व जिलाधिकारी रंजीत कुमार सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी के जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व डीएम ने सीतामढ़ी में रहते हुए करोड़ों का घोटाला किया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने चीफ सेक्रेटरी दीपक कुमार को भी चिट्ठी लिखी है और मामले की जांच किए जाने की बात कही है. एडीएम से सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियों में आए सीतामढ़ी के पूर्व जिलाधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं. कांग्रेस ने रंजीत कुमार सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि खाद्यान्न माफिया के साथ गठजोड़ कर डीएम ने जमकर फर्जीवाड़ा किया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि खाद्यान्न माफिया ने उनकी मंगेतर को 28 लाख की गाड़ी खरीद कर दी है. इतना ही नहीं उन्होंने एसएफसी में भी ब्लैकलिस्टेड ठेकेदारों से मिलकर जमकर फर्जीवाड़ा करने का आरोप भी जिलाधिकारी के खिलाफ लगाया है. जिला कांग्रेसध्यक्ष विमल शुक्ला ने कहा कि रुपए लेकर जिलाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने कई कर्मचारियों का आनन फानन में ट्रांसफर कर दिया. हालांकि शिकायत के बाद उस ट्रांसफर आदेश को सीनियर अधिकारियों की तरफ से कैंसल कर दिया गया है. विमल शुक्ला ने जिलाधिकारी की तरफ से लिए गए फैसले की जांच किए जाने की मांग की है. इस मामले में फर्स्ट बिहार झारखंड ने सीतामढ़ी के पूर्व जिलाधिकारी से कई बार बात कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन रंजीत कुमार सिंह ने फोन नहीं उठाया. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता