ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

छपरा में डूबकर मरे बच्चों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख का मुआवजा, सीएम नीतीश ने दिया निर्देश, मौत पर जताया गहरा दुख

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने छपरा में पानी में डूबे सात बच्चों की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है. सीएम ने मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश दिया है. मुख्य

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने छपरा में पानी में डूबे सात बच्चों की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है. सीएम ने मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वो पीड़ित परिवारों के साथ हैं. सीएम ने तत्काल मृत बच्चों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख मुआवजा देने का निर्देश दिया है. इस दौरान सीएम ने बच्चों  के अभिभावकों से अपील की है कि वो बच्चों को बारिश के मौसम में जलजमाव वाले इलाकों में जाने से रोकें. उन्होंने कहा कि वो बच्चों की हिफाजत पर ज्यादा ध्यान दें जिससे इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके. बता दें कि डोइला गांव के नट टोली के 10 बच्चे घर के पास ही पानी में स्नान कर रहे थे तभी एक बच्चा गहरा पानी में चला गया. जिसे बचाने के चक्कर में एक एक कर 7 बच्चे गहरे पानी में चले गए. आसपास मौजूद रहे लोगों ने किसी तरह 6 बच्चों को पानी से बाहर निकाला पर तब तक सभी की मौत हो गई.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता