ब्रेकिंग
दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत

BPSC घूस कांड : पूर्व एमएलसी राम किशोर सिंह ने खेला भूमिहार कार्ड, नीतीश पर बीजेपी से निकलवाने का फोड़ा ठीकरा, देखें वीडियो

PATNA : बीपीएससी घूस कांड में निगरानी के रडार पर आ चुके पूर्व एमएलसी और बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य राम किशोर सिंह ने खुद को बेकसूर बताया है। राम किशोर सिंह ने अपने बचाव में जबरदस

FirstBihar
Admin
3 मिनट

PATNA : बीपीएससी घूस कांड में निगरानी के रडार पर आ चुके पूर्व एमएलसी और बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य राम किशोर सिंह ने खुद को बेकसूर बताया है। राम किशोर सिंह ने अपने बचाव में जबरदस्त तरीके से भूमिहार कार्ड खेलते हुए खुद को नहीं झुकने वाली जाति का नेता बताया है।



निगरानी की तरफ से अपने ऊपर केस दर्ज किए जाने के बाद राम किशोर सिंह ने कहा है उनके ऊपर केस करने से कुछ भी साबित नहीं हो जाता, उन्होंने आयोग का सदस्य रहते हुए कोई गड़बड़ी नहीं की। राम किशोर सिंह ने कहा है कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है और वह विजिलेंस को कुछ भी नहीं समझते। राम किशोर सिंह ने कहा है कि जिस व्यक्ति ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई वह बीपीएससी परीक्षा का अभ्यर्थी तक नहीं था ऐसे में उन पर लगे सारे आरोप निराधार हैं। खुद को बेकसूर बताते हुए राम किशोर सिंह ने कहा कि अगर उन पर लगाए गए आरोप सही साबित हुए तो वह अपनी जान दे देंगे।

 

बीपीएससी घूस कांड मैं अपना नाम सामने आने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए राम किशोर सिंह ने दर्जनों बार यह बताया कि वह भूमिहार जाति के हैं उन्होंने यहां तक कह डाला कि वह तेजस्वी यादव नहीं बल्कि भूमिहार जाति के नेता हैं राम किशोर सिंह का गुस्सा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर फूटा। पूर्व एमएलसी ने कहा कि नीतीश कुमार ने साजिश के तहत अपने समर्थन में बयान दिलवाकर उन्हें बीजेपी से निकलवा दिया था। राम किशोर सिंह ने कहा कि उनकी विचारधारा आज भी बीजेपी की विचारधारा है। आपको बता दें कि बीजेपी में रहते हुए राम किशोर सिंह ने एक गांव में नीतीश कुमार का गुणगान किया था जिसके बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई करते हुए चलता कर दिया था। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने नीतीश कुमार से इस मामले पर बातचीत की है राम किशोर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार 14 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और वह किसी मंत्री विधायक को मिलने का वक्त तक नहीं देते। भूमिहार कार्ड के जरिए खुद को सेफ जोन में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं राम किशोर सिंह ने कहा कि बिहार में भूमिहार जाति के वोटर नरेंद्र मोदी को छोड़कर किसी और को अपना नेता कतई नहीं मानते।
 पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता