ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

सांसद पशुपति पारस और दिनेश चंद्र यादव अभी भी हैं नीतीश कैबिनेट के मंत्री, देखिए सरकार के दो मंत्री संभाल रहे समाज कल्याण विभाग

PATNA : पिछले चुनाव में जीत हासिल करके लोकसभा में पहुंच चुके पशुपति कुमार पारस और दिनेश चंद्र यादव अब भी नीतीश कैबिनेट के मंत्री हैं। यह बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पिछले चुनाव में जीत हासिल करके लोकसभा में पहुंच चुके पशुपति कुमार पारस और दिनेश चंद्र यादव अब भी नीतीश कैबिनेट के मंत्री हैं। यह बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट तो कम से कम यही बता रही। जी हां, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही हर दिन यह दावे करें कि सरकार ई गवर्नेंस की तरफ आगे बढ़ रही है। शासन में पारदर्शिता के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन खुद सरकार की वेबसाइट इतनी पिछड़ी हुई है कि लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में पहुंच चुके पशुपति कुमार पारस और दिनेश चंद्र यादव को अब भी सरकारी वेबसाइट पर मंत्री बताया जा रहा है। https://www.youtube.com/watch?v=brJArHD_W-A बिहार सरकार की वेबसाइट www.gov.bih.nic.in पर नीतीश कैबिनेट की मंत्रियों के लिस्ट में पशुपति कुमार पारस और दिनेश चंद्र यादव अब भी मौजूद है। इतना ही नहीं सरकारी वेबसाइट के मुताबिक समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के दो मंत्री मिलकर संभाल रहे हैं. कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा और रामसेवक सिंह दोनों को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बताया गया है। सरकार की इस वेबसाइट का आलम यह है कि संजय कुमार झा, नीरज कुमार, शैलेश कुमार, नरेंद्र नारायण यादव जैसे मंत्रियों की तस्वीरें तक अपलोड नहीं है। फर्स्ट बिहार झारखंड ने बिहार सरकार की वेबसाइट पर चल रहे गड़बड़ झाले को कैसे समझा देखिए इस पूरी रिपोर्ट में।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता