ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

शादी के बाद भी अक्षरा को जबरन साथ रखना चाहते थे पवन सिंह, खुलम खुला जंग के मूड में हैं भोजपुरी एक्ट्रेस

PATNA :  अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के मालवाणी थाने में में मुकदमा ठोक दिया है. अक्षरा सिंह ने 2 अगस्त को पवन सिंह के खिलाफ मुकदमा किया लेकिन इसकी चेतावन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA :  अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के मालवाणी थाने में में मुकदमा ठोक दिया है. अक्षरा सिंह ने 2 अगस्त को पवन सिंह के खिलाफ मुकदमा किया लेकिन इसकी चेतावनी अक्षरा ने 1 अगस्त को ही दे दी थी. अक्षरा सिंह ने 1 अगस्त को इंस्टाग्राम पर खुद की तस्वीर शेयर कर यह लिखा था कि 'कुछ बनना ही है तो समन्दर बनो...लोगों के पसीने छूटने चाहिए तुम्हारी औकात नापते नापते!!' अक्षरा के इस लाइन को लेकर यह कहा जा रहा है कि अक्षरा ने यह इशारा कर दिया था कि आने वाले दिनों में वो कुछ बड़ा कर सकती हैं. अक्षरा को शादी के बाद भी जबरन साथ रखना चाहते थे पवन भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कहना कि पवन सिंह के शादी के दिन मुझे पटना के बोरिंग रोड के एक अपार्टमेंट के कमरे में बंद रखा गया था. साथ ही अक्षरा ने पवन सिंह पर यह भी आरोप लगाया कि पवन सिंह शादी के बाद भी जबरन मुझे अपने साथ रखना चाहते थे. जबरन काम करवाना चाहते थे. पवन सिंह की बोलती क्यों है बंद अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों के बाद भी पवन सिंह कुछ भी बोलने नहीं चाहते हैं. पवन सिंह इस मुद्दे पर बात करने से बेहतर हाथ जोड़कर चुप चाप निकल जाते हैं. लेकिन कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ी तो पवन सिंह को तो चुप्पी तोड़नी ही पड़ेगी. क्योंकि आईटी एक्ट के तहत जिन धाराओं में पवन सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ है वो पवन सिंह को मुसीबत में डाल सकती है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता