ब्रेकिंग
बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!

भागलपुर में चढ़ावा लेने वाले की हो गई पहचान, SSP आशीष भारती ने कहा एक्शन जरुर होगा

DESK : भागलपुर से पुलिस वाले के चढ़ावा लेने वाली फर्स्ट बिहार की खबर पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने तुरंत एक्शन लिया. डीजीपी ने फर्स्ट बिहार की खबर पर एक्शन लेते हुए भागलपुर एसपी को त

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : भागलपुर से पुलिस वाले के चढ़ावा लेने वाली फर्स्ट बिहार की खबर पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने तुरंत एक्शन लिया. डीजीपी ने फर्स्ट बिहार की खबर पर एक्शन लेते हुए भागलपुर एसपी को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया है. डीजीपी के आदेश के बाद भागलपुर के एसएसपी ने मामले की तुरंत जांच की और जांच के बाद एसएसपी आशीष भारती ने फर्स्ट बिहार को यह जानकारी दी है कि जो लोग वीडियो में मौजूद हैं वो उत्पाद विभाग के कर्मचारी है.एसएसपी आशीष भारती ने साफ तौर पर कहा है कि लोग कोई भी हो उसपर जल्द से जल्द कार्रवाई होगी. वसूली नहीं चढ़ावा लेती है बिहार पुलिस, DGP का आदेश सड़क पर बेअसर, देखिए VIDEO DGP ने फर्स्ट बिहार की खबर पर लिया संज्ञान, भागलपुर एसपी को दिया आदेश- थानेदार को तुरंत नाप दीजिए क्या है मामला दरअसल फर्स्ट बिहार ने भागलपुर पुलिस की कारगुजारी को लेकर एक खबर चलाई थी. भागलपुर पुलिस का जवान बकायदा जिप्सी लगाकर भागलपुर-दुमका मुख्यमार्ग के बायपास ओवर ब्रिज पर ट्रक वालों से पैसे वसूल रहा था. स्थानीय रिपोर्टर के मुताबिक ये भागलपुर के जगदीशपुर थाने के अंदर आता है. कैमरे पर पकड़े जाने पर पुलिस वाला बड़ी बेशर्मी से यह कह रहा था कि हम तो खैनी बनाते हैं, मांगते कहां हैं, ये लोग खुद दे जाता है. इस खबर के वायरल होने के तुरंत बाद ही डीजीपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया था.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता