ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 69वीं बैठक, पंचायत स्तर पर बैंक खोलने के लिए जमीन देने की CM नीतीश ने की पेशकश

PATNA: पटना के होटल मौर्य में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 69वीं त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत बैंकिंग सेक्टर के कई

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: पटना के होटल मौर्य में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 69वीं त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत बैंकिंग सेक्टर के कई अधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों का बैंकों पर भरोसा है. सीएम नीतीश ने राज्य में छोटे और लघु उद्योग स्थापित करने में बैंकों से सहयोग की अपील की. सीएम ने शिक्षा ऋण में कोताही बरतने का बैंकों पर आरोप लगाया. सीएम ने बिहार के पाठयक्रमों में बैंकिंग शिक्षा को शामिल करने की भी बात कही. नीतीश कुमार ने बैंकों को आश्वासन देते हुए कहा कि 'पंचायत स्तर पर भी आप लोग बैंक खोलिए अगर आपको जमीन की भी जरूरत पड़ेगी तो सरकार आपको जल्द से जल्द जमीन मुहैया करवाएगी, जिससे किसानों को काफी फायदा होगा.' नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में फसल सहायता योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 'अभी भी बिहार में 90% लोग गांव से बिलॉन्ग करते हैं जो की पूरी तरह से एग्रीकल्चर पर ही डिपेंड करते हैं.' सीएम ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों के खाते में सीधे राशि पहुंच रही है. सीएम ने बैंकों से अपील करते हुए कहा कि 'आप किसानों को उचित ऋण देकर उनका व्यवसाय बढ़ाने में सहयोग करें.' पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता