ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

गोमूत्र से बनाई जा रही है कैंसर की दवा, हम भी बनाएंगे- अश्विनी चौबे

DESK: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि कैंसर की दवाइयां गोमूत्र से बनती हैं. कोयंबटूर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे अश्विनी चौबे ने

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि कैंसर की दवाइयां गोमूत्र से बनती हैं. कोयंबटूर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे अश्विनी चौबे ने कहा कि आयुष मंत्रालय गोमूत्र से दवाइयां बनाने पर काम कर रहा है. अश्विनी चौबे ने कहा कि, 'गोमूत्र से कई प्रकार की दवाइयां तैयार होती हैं, कैंसर जैसी असाध्य बीमारी की दवाइयां भी गोमूत्र से तैयार होती हैं. इसके लिए केंद्र सरकार ने गोसंवर्धन और गोपालन के लिए कुछ कदम उठाए हैं' केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में कैंसर इलाज को शामिल करने के एक प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्रालय विचार कर रहा है. वहीं देश को कैंसर मुक्त बनाए जाने के सवाल पर चौबे ने कहा कि गैर-संचारी रोग दुनियाभर में एक चुनौती बन गए हैं. अश्विनी चौबे ने कहा कि 'पीएम मोदी ने कहा था कि देश 2030 तक गैर-संचारी रोग से मुक्त होना चाहता है और स्वास्थ्य मंत्रालय इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेगा.' 'कैंसर के खिलाफ जंग' अभियान का उद्घाटन करने कोयंबटूर पहुंचे चौबे ने तमिलनाडु में चिकित्सा प्रणाली की तारीफ करते हुए कहा कि मंत्रालय ने 75 मेडिकल कॉलेजों का अपग्रेडेशन किया है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता