ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

राज्यपाल फागू चौहान से मिले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई मुद्दों पर हुई बातचीत

PATNA : राज्यपाल फागू चौहान और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बीच मुलाकात हुई. केंद्रीय मंत्री ने गवर्नर को बिहार का कार्यभार संभालने पर बधाई दी. इस मुलाकात में

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : राज्यपाल फागू चौहान और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बीच मुलाकात हुई. केंद्रीय मंत्री ने गवर्नर को बिहार का कार्यभार संभालने पर बधाई दी. इस मुलाकात में बिहार के लिए दूसरे एम्स, मेडिकल कॉलेजों, उद्योग धंधों व विश्वविद्यालयों के विषयों पर चर्चा हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यपाल से मुलाकात कर कहा कि बिहार के लिए मंजूर हुए मेडिकल कॉलेजों के स्थापना कार्यों को जल्द से जल्द शुरू किया जाये. स्थापना को लेकर स्थान चयन व निर्माण कार्य त्वरित गति से करवाने को लेकर बातचीत हुई. पर्यावरण कार्यक्रमों को गति देने और उद्योग धंधों को बढ़ावा देने जैसे कामों को करवाने के लिए अनुरोध करते हुए इसको प्राथमिकता देने का आग्रह किया. इस मुलाकात के दौरान सूबे के उच्च शिक्षा को लेकर भी काफी विचार विमर्श किये गए. गवर्नर ने भी विक्रमशिला विश्वविद्यालय और नालंदा विश्वविद्यालय समेत अन्य विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारी ली. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता