ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली एम्स में भर्ती, देखने पहुंचे पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है राजधानी दिल्ली से जहां पूर्व वित्तमंत्री व भाजपा नेता अरुण जेटली को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है राजधानी दिल्ली से जहां पूर्व वित्तमंत्री व भाजपा नेता अरुण जेटली को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है. उन्हें सांस लेने में भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. जिसकी वजह से उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है. डॉक्टर की टीम उनकी सेहत की जांच कर रही है. अरुण जेटली का ट्रीटमेंट एंडोक्रिनोलोजिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है. कार्डियोलॉजी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर वीके बहल की निगरानी में अरुण जेटली का इलाज चल रहा है. जेटली को देखने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और अश्विनी चौबे के साथ-साथ भाजपा के कई नेता पहुंचे हैं. मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता