ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

30 लाख का गबन करने वाले मास्टर साहब को बिना जांच के मिली क्लीन चिट, DEO ने निलंबन खत्म कर दी पोस्टिंग

SHEIKHPURA : शिक्षा विभाग में यूं तो झोल की कोई कमी नहीं है लेकिन ताज़ा मामला बेहद हैरान करने वाला है। विभाग में लाखों की राशि गबन करने वाले मास्टर साहब को अधिकारी जांच के बगैर ना केव

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SHEIKHPURA : शिक्षा विभाग में यूं तो झोल की कोई कमी नहीं है लेकिन ताज़ा मामला बेहद हैरान करने वाला है। विभाग में लाखों की राशि गबन करने वाले मास्टर साहब को अधिकारी जांच के बगैर ना केवल क्लीन चिट दे देते हैं बल्कि नए सिरे से पोस्टिंग भी कर देते हैं। दरअसल यह पूरा घालमेल शेखपुरा जिले के बरबीघा में किया गया है। बरबीघा के दिए भी मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक विजय कुमार पांडे पर 30 लाख रुपए से ज्यादा के गबन का आरोप लगा था। डीडीओ के पद पर तैनात विजय कुमार पांडे पर लगे आरोपों को सही पाते हुए विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी चलाई गई लेकिन अचानक से बिना जांच पूरी हुए आरोपी डीडीओ को फिर से पोस्टिंग दे दी गई है। यह पूरा मामला फर्जी तरीके से पैसे निकालने का है। वीडियो विजय कुमार पांडे ने साल 2018 में 5 शिक्षकों के नाम पर गलत डॉक्यूमेंट जमा कर 30 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध निकासी कर ली थी। तत्कालीन DEO को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने डीडीओ विजय कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया था। लेकिन आरोपी डीडीओ की सरकारी महकमे में पहुंच इतनी लंबी है कि जांच के बगैर उन्हें अब दोबारा से पोस्टिंग मिल गई है। आरोपी डीडीयू की पोस्टिंग पर फर्स्ट बिहार झारखंड ने जब जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम से बात की तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब दिए बगैर फोन कट कर दिया। जिले में इस बात की भी चर्चा है कि डीडीओ विजय कुमार पांडे ने बड़ी संपत्ति बना रखी है। उसका रसूख ऐसा है कि बड़े से बड़े अधिकारी भी चाह कर उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं कर सकते।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता