ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे

3 थानेदार नपे तो रसूखदार फुलवारी वाले थानेदार पर इतनी नरमी क्यों? महकमे के गले नहीं उतर रही IG की दलील

PATNA : शराबबंदी को लेकर इन दिनों पुलिस महकमा डायरेक्ट थानेदारों को नापने के मूड में है. पटना के थानेदारों में हड़कंप मचा हुआ है. क्राइम से निपटने की जिम्मेदारी तो है ही ऊपर से शराब म

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA : शराबबंदी को लेकर इन दिनों पुलिस महकमा डायरेक्ट थानेदारों को नापने के मूड में है. पटना के थानेदारों में हड़कंप मचा हुआ है. क्राइम से निपटने की जिम्मेदारी तो है ही ऊपर से शराब मिलने पर 10 साल तक थानेदारी जाने का डर बहुत तेज समाया हुआ है. पिछले दिनों मद्ध निषेध विभाग ने पटना के 5 थाना इलाकों में शराब शराब की खेप पकड़ी थी. इनमें कंकड़बाग, फुलवारीशरीफ, बाइपास राजीव नगर और एयरपोर्ट थाना इलाकों से शराब बरामद की गई थी.शराब बरामदगी के बाद आईजी मद्ध निषेद रत्न संजय ने 4 जुलाई को आईजी सुनील कुमार से इन थानेदारों पर कार्रवाई करने की सिफारिश की थी. राजीव नगर और फुलवारी के थानेदारों पर नरमी क्यों? लेकिन आईजी ने पांच थानेदारों में से 3 थानेदारों पर ही कार्रवाई की.कंकड़बाग, एयरपोर्ट और बायपास थाना के थानेदार को निलंबति कर दिया गया लेकिन राजीव नगर और फुलवारी वाले थानेदार पर कार्रवाई नहीं की गई. ऐसे में यह सवाल बनता है कि सीएम नीतीश ने ऐसे थानेदारों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है तो इन दोनों थानेदारों के साथ नरमी क्यों बरती गई? कहीं रसूख का इस्तेमाल तो नहीं मिला फुलवारी थानेदारा ने आईजी सुनील कुमार की कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमें में एक सवाल पर तेजी से चर्चा हो रही है कि फुलवारी शरीफ के थानेदार के साथ नरमी क्यों बरती गई. दबी जुबान में यह बात हो रही है कि फुलवारी शरीफ के थानेदार ने रसूख का इस्तेमाल तो नहीं किया? जबकि कहने वाले यह कह रहे हैं कि आईजी मद्ध निषेद ने जब कार्रवाई की सिफारिश की थी उसके बाद भी फुलवारी में देसी शराब बात बनाने की बात सामने आई थी. आईजी की सफाई आईजी सुनील कुमार का कहना है कि फुलवारी शरीफ में शराब बरामदगी हुआ है लेकिन लापरवाही की बात सामने नहीं आई है.जबकि राजीव नगर वाले थानेदार नए हैं इसलिए इनको कार्रवाई की जद से बाहर रखा गया है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता