ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

संविदाकर्मियों के लिए अच्छी खबर, अब 20 हजार से कम नहीं मिलेगा मानदेय

PATNA :आईटीआई में संविदा पर काम कर रहे इंस्ट्रक्टरों के लिए अच्छी खबर है केंद्र सरकार ने आईटीआई में संविदा पर कार्यरत इंस्ट्रक्टरों को मिलने वाली न्यूनतम राशि तय कर दी है। अब संविदा प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA :आईटीआई में संविदा पर काम कर रहे इंस्ट्रक्टरों के लिए अच्छी खबर है केंद्र सरकार ने आईटीआई में संविदा पर कार्यरत इंस्ट्रक्टरों को मिलने वाली न्यूनतम राशि तय कर दी है। अब संविदा पर कार्यरत इंस्ट्रक्टरों को स्थाई इंस्ट्रक्टरों की बेसिक सैलरी की दो तिहाई राशि मिलेगी। https://youtu.be/LNHlEeguFuI केंद्र सरकार के नए फैसले का फायदा बिहार के हजारों इंस्ट्रक्टरों को मिलेगा। बिहार में कुल 149 सरकारी आईटीआई है जबकि एक हजार से ज्यादा प्राइवेट आईटीआई संचालित हो रहे हैं। बिहार के सरकारी आईटीआई में फिलहाल 214 इंस्ट्रक्टर संविदा पर कार्यरत हैं जबकि गेस्ट फैकेल्टी के तौर पर 1273 इंस्ट्रक्टर काम कर रहे हैं। प्राइवेट आईटीआई में पढ़ाने वाले इंस्ट्रक्टरों की संख्या हजारों में है। आईटीआई में पढ़ाने वाले इंस्ट्रक्टर को फिलहाल हर क्लास के लिए भुगतान किया जाता है। जिनमें थ्योरी क्लास के लिए 500 से 800 रुपए और प्रैक्टिकल क्लास के लिए 300 रुपये प्रति घंटे दिए जाते हैं। लेकिन केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने जो नया आदेश जारी किया है उसके मुताबिक संविदा पर काम कर रहे इंस्ट्रक्टरों का न्यूनतम मानदेय स्थाई इंस्ट्रक्टरों के बेसिक सैलरी का दो तिहाई तय किया जाएगा। इस लिहाज से अब संविदा पर कार्यरत इंस्ट्रक्टरों को महीने में कम से कम 20 हजार रुपए मिलेंगे।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता