ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

आधी रात को रणक्षेत्र बन गया अशोक राजपथ, पीयू के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच खूनी भिड़ंत.. एक की गई जान

PATNA : बीती रात राजधानी का अशोक राजपथ इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। आधी रात को घंटों तक सड़क पर खूनी संघर्ष चलता रहा। पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ स्थानीय लोग ऐसे भिड़े की

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बीती रात राजधानी का अशोक राजपथ इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। आधी रात को घंटों तक सड़क पर खूनी संघर्ष चलता रहा। पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ स्थानीय लोग ऐसे भिड़े की एक व्यक्ति की जान चली गई। स्थानीय लोगों का आरोप था कि मिंटू हॉस्टल के कुछ छात्र सड़क पर रात के वक्त टहलते हुए लड़कियों पर फब्तियां कस रहे थे जिसका स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया। इसी मामले ने इतना तूल पकड़ा कि हॉस्टल से वापस लौटे छात्रों ने स्थानीय लोगों की पिटाई कर दी जिसके बाद बवाल और बढ़ गया। घंटों तक अशोक राजपथ में दोनों तरफ से पथराव होते रहा। हंगामा इतना जबरदस्त था कि पुलिस भी दोनों पक्षों के बीच जाने का साहस नहीं जुटा पाई। खबरों के मुताबिक इस दिल फ्रंट पेज लगभग दो दर्जन राउंड फायरिंग हुई हंगामे के बीच एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बुजुर्ग की मौत गोली लगने की वजह से हुई जबकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता