ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

डर गए बाहुबली अनंत सिंह, नीतीश की शरण में जाकर लगायेंगे गुहार, देखिये सहमे अनंत का वीडियो

PATNA : तीन दशकों तक पटना से लेकर मोकामा तक समानान्तर सरकार चलाने वाले छोटे सरकार का वाकई ललन सिंह ने होम्योपैथिक इलाज कर दिया. अपने खिलाफ हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से छोटे सरकार अनंत सिंह के हौंसले प

FirstBihar
Admin
4 मिनट
PATNA : तीन दशकों तक पटना से लेकर मोकामा तक समानान्तर सरकार चलाने वाले छोटे सरकार का वाकई ललन सिंह ने होम्योपैथिक इलाज कर दिया. अपने खिलाफ हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से छोटे सरकार अनंत सिंह के हौंसले पस्त हो गये हैं. दहशत में पड़े अनंत सिंह अब नीतीश कुमार के पास जाकर खुद को बचाने की गुहार लगायेंगे. ये वही अनंत सिंह हैं जिनके पास कभी नीतीश कुमार खुद वोट के लिए गुहार लगाने गये थे. https://www.youtube.com/watch?v=r7OlOEjNPGk ललन सिंह से खौफ में छोटे सरकार दरअसल पिछले दो-तीन महीने में अपने खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई ने छोटे सरकार को पस्त कर दिया है. भोला सिंह की हत्या का साजिश रचने के मामले में पुलिस ने उन पर शिकंजा कस दिया है. मोकामा से लेकर बाढ़ तक अनंत सिंह के तकरीबन सभी समर्थक पुलिस की जाल में फंस चुके हैं. उस क्षेत्र के ज्यादातर बाहुबलियों ने अनंत सिंह से नाता तोड़ लिया है. अनंत सिंह के विरोधियों को पुलिस ने खुली छूट दे दी है. विवेका पहलवान से लेकर अनंत सिंह के दूसरे कट्टर दुश्मन खुले घूम रहे हैं. बाढ स्थित एन टी पी सी से अनंत सिंह का कब्जा खत्म हो चुका है. अनंत सिंह के समर्थक माने जाने वाले एनटीपीसी के अधिकारियों का तबादला हो चुका है. लेकिन अनंत पर आखिरी प्रहार कल रात से हुआ जब उनके पैतृक आवास पर छापेमारी कर पुलिस ने AK-47 रायफल बरामद कर लिया. नीतीश को सुनाएंगे जुल्म की कहानी मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि सांसद ललन सिंह के कहने पर पुलिस उन पर जुल्म कर रही हैं. अनंत सिंह का कहना है कि वो बिहार के सीएम नीतीश जी से समय मांगकर मिलेंगे और उनसे खुद के ऊपर हो रहे जुल्म की कहानी बताएंगे. वे वही अनंत सिंह हैं जिनके पास कभी खुद नीतीश कुमार वोट की गुहार लगाने गये थे. बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे नीतीश कुमार ने अनंत सिंह के घर जाकर समर्थन मांगा था. बाद में जब 2000 में नीतीश कुछ दिनों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने तो भी अनंत सिंह से मदद मांगी थी. लोकसभा चुनाव में खोला था नीतीश के खिलाफ मोर्चा मोकाम के बाहुबली विधायक ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान मोर्चा खोल दिया था. उस वक्त अनंत सिंह ने नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए थे. अनंत सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए वो भीड़ जुटाते थे. यही नहीं अनंत सिंह ने उस दौरान और कई खुलासे किए थे. अनंत सिंह बोले-ललन सिंह करा रहे जुल्म अनंत सिंह पटना स्थित अपने आवास पर मौजूद हैं. फर्स्ट बिहार से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि ललन सिंह के इशारे पर उन पर जुल्म ढ़ाया जा रहा है. पुलिस उनके घर को ध्वस्त कर रही है. अनंत सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ ना कोई वारंट है और ना ही कोई कुर्की जब्ती का आदेश है. अगर कोर्ट का ऐसा कोई आदेश है तो उन्हें इसकी जानकारी दी जानी चाहिये. लेकिन पुलिस ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है. अनंत सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ सिर्फ इसलिए जुल्म किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था. उसी वक्त से ललन सिंह कह रहे हैं कि वे होम्योपैथिक इलाज करेंगे.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता