ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

विधानसभा में पोर्न वीडियो देखने वाले BJP नेता को बनाया गया डिप्टी सीएम, मुख्यमंत्री के करीबी MLA नाराज

DESK : कर्नाटक की राजनीति एक बार फिर से सुर्खियों में है. एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने भाजपा के नेताओं सहित आम लोगों को भी चौंका के रख दिया है. करीब एक हफ्ते के इंतजार के बाद कर्न

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK : कर्नाटक की राजनीति एक बार फिर से सुर्खियों में है. एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने भाजपा के नेताओं सहित आम लोगों को भी चौंका के रख दिया है. करीब एक हफ्ते के इंतजार के बाद कर्नाटक में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल में तीन डिप्टी सीएम को जगह मिली है. जिसमें एक उप मुख्यमंत्री वो भाजपा नेता शामिल हैं. जिन्हें विधानसभा के अंदर पोर्न वीडियो देखते हुए पाया गया था. कर्नाटक की राजनीति गलियारों में एक बार फिर से हलचल है. बीजेपी नेता लक्ष्मण सावदी को डिप्टी सीएम बनाये जाने पर उनके ही पार्टी के विधायक नाराज हो गए हैं. उन्हें नए कैबिनेट में ट्रांसपोर्ट पोर्टफोलियो भी दिया गया है. बीजेपी विधायक और सीएम के करीबी एमपी रेनुकाचार्य ने लक्ष्मण सावदी की नियुक्ति का विरोध किया है. रेनुकाचार्य ने कहा कि चुनाव हारने के बावजूद लक्ष्मण सावदी को मंत्री के रूप में शामिल करने की क्या जरूरत है. बता दें कि लक्ष्मण सावदी बीते साल महेश कुमाटटल्ली से चुनाव हार गए थे. बता दें कि 2012 में 2 लोगों समेत लक्ष्मण सावदी विधानसभा में पोर्न देखते हुए पाए गए थे. इससे बीजेपी की काफी किरकिरी हुई थी. सावदी ने सफाई देते हुए कहा था कि वह इसे शिक्षा के उद्देश्य से देख रहे थे जिससे वह रेव पार्टी के बारे में जान सकें. हालांकि फिर सावदी, सीसी पाटिल और कृष्णा पालेमर ने कर्नाटक में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वहीं लक्ष्मण सावदी ने बेंगलुरू में एएनआई से कहा कि केंद्र और राज्य के नेताओं ने मुझे डिप्टी सीएम बनाया है. उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है. मैं पार्टी को मजबूत बनाऊंगा और हमारी सरकार अच्छा नाम करेगी. मैंने यह पद नहीं मांगा था. पार्टी के सीनियर नेताओं ने मुझे यह पद दिया है. मैं इसे स्वीकार करता हूं.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता