ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

तीसरी बार वशिष्ठ को मिली JDU की कमान, प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुई ताजपोशी

PATNA: वशिष्ठ नारायण सिंह को तीसरी बार JDU की कमान सौंपी गई है. JDU प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वशिष्ठ नारायण की ताजपोशी हुई है. जेडीयू राज्य परिषद की बैठक में वशिष्ठ नारायण सिंह की ताजपोशी हुई है.</

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: वशिष्ठ नारायण सिंह को तीसरी बार JDU की कमान सौंपी गई है. JDU प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वशिष्ठ नारायण की ताजपोशी हुई है. जेडीयू राज्य परिषद की बैठक में वशिष्ठ नारायण सिंह की ताजपोशी हुई है.


प्रदेश स्तर पर जेडीयू का संगठनात्मक चुनाव खत्म होने के बाद आज राज्य परिषद की अहम बैठक बुलाई गई थी. इसी बैठक में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष के पद पर उनकी ताजपोशी की गई है. पटना के रवींद्र भवन में आयोजित इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जेडीयू के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष और राज्य परिषद के सदस्यों के अलावा पार्टी के सभी विधायक, विधान पार्षद और सांसद मौजूद रहे. 


इससे पहले गुरुवार को वशिष्ठ नारायण सिंह निर्विरोध पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे. उन्होंने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन दाखिल किया था और नाम वापसी का वक्त खत्म होने के बाद उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया था.


71 साल के वशिष्ठ नारायण सिंह पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से भरोसा जताया है. 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता