ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

अब मास्टर जी को अधिकारियों से पहले मिलेगा वेतन, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

PATNA : राज्य सरकार अपनी सेवा कर्मियों को वेतन का भुगतान अब CMFS के जरिए कर रही है। CMFS में तकनीकी खामी के कारण वेतन भुगतान में पिछले महीने देरी हुई थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राज्य सरकार अपनी सेवा कर्मियों को वेतन का भुगतान अब CMFS के जरिए कर रही है। CMFS में तकनीकी खामी के कारण वेतन भुगतान में पिछले महीने देरी हुई थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को पत्र भी लिखा था। अब शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी न हो इसके लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने नया आदेश जारी किया है।

आरके महाजन ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को यह आदेश दिया है कि अब CMFS के माध्यम से शिक्षकों को वेतन भुगतान होने के बाद ही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को वेतन दिया जाए। आरके महाजन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकेत्तर कर्मियों का वेतन भुगतान ससमय हो जाए। ऐसा होने के बाद ही जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिले के अन्य पदाधिकारियों का वेतन भुगतान किया जाए।

आरके महाजन ने सितंबर महीने का वेतन हर हाल में 1 अक्टूबर तक भुगतान करने का आदेश दिया है। आरके महाजन ने इस बात को गंभीरता से लिया है कि पिछले महीने CMFS के माध्यम से कुछ शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो सका लेकिन शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को वेतन मिल गया। शिक्षा विभाग के इस फैसले के पीछे यह प्रयास है की वेतन भुगतान में देरी को लेकर शिक्षकों के बीच असंतोष फैले।