बिहारBihar News : सुबह-सुबह गोलियों से दहला समस्तीपुर! घर से बाहर निकले युवक को मारी 3 गोलियां, मौत के बाद मचा हड़कंप
समस्तीपुर के दादपुर चकनूर गांव में शुक्रवार सुबह खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। पड़ोसी युवक ने मजदूर सूरज कुमार को ताबड़तोड़ गोली मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।











