ब्रेकिंग न्यूज़

चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण

Home / trending / दरभंगा में DM समेत कई पदाधिकारी खुलेआम कर रहे मोटर व्हीकल का उल्लघंन,...

दरभंगा में DM समेत कई पदाधिकारी खुलेआम कर रहे मोटर व्हीकल का उल्लघंन, तस्वीरें वायरल

21-Sep-2019 10:41 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : नियम कानून बनाने और उसका अनुपालन करने वाले लोग ही जब उसकी अवहेलना करे तो फिर आम लोगों से नियम पालन करने की उम्मीद करना बेइमानी होगी.

कुछ ऐसा ही हाल है, दरभंगा में मोटर व्हीकल अधिनियम का. जिसका प्रशासनिक महकमा के लोग ही खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं.यह मामला तब सामने आया जब जिले के वरीय अधिकारियों के बम्पर लगे तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गया. 

मिनस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का आदेश है कि चार पहिया वाहनों के आगे बंपर यानि बुलवार्स लगाना अवैध है. ऐसा करना मतलब मोटर वाहन एक्ट 1988 के सेक्शन 52 का सीधा उल्लंघन है. इसके लिए मिनस्ट्री के तरफ से सभी राज्यों को निर्देश जारी किया गया है.  लेकिन दरभंगा में खुलेआम इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है. 

इसपर जब दरभंगा के मोटर वाहन निरीक्षक संजय कुमार से बात की गयी तो उन्होंने इसे अवैध बताया. उन्होंने बताया कि सरकारी या निजी, किसी भी चार पहिया वाहन पर बम्पर नहीं लगाना है.  पहले इसका जुर्माना तीन हजार था पर संशोधित अधिनियम के बाद इसका जुर्माना दस हजार रुपये हो गया है. 

अब सवाल यह उठता है कि जिनकी गाड़ियों की तस्वीरे वायरल हुई, क्या वे पदाधिकारी जुर्माना अदा कर बम्पर हटवाएंगे या फिर सब ठीक है के तर्ज पर यह सब चलता रहेगा.