नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में विपक्ष का जोरदार हंगामा, दोनों सदनों में जबरदस्त विरोध
PATNA : गुरुवार को पटना में नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद सियासत नए सिरे से गरमा गई है। विपक्ष ने आज नियोजित शिक्षकों पर पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में दोनों सदनों में
✍ Admin
शेयर
PATNA : गुरुवार को पटना में नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद सियासत नए सिरे से गरमा गई है। विपक्ष ने आज नियोजित शिक्षकों पर पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया है। हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सरकार पर हमलावर दिखीं। राबड़ी देवी सदन के वेल में पहुंच गई और उन्होंने सरकार पर महिला शिक्षकों की बर्बर पिटाई नाराजगी जताई। मदन मोहन झा ने एक शिक्षक की मृत्यु का मामला उठाते हुए सरकार से संवेदनशील होने की मांग की।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष का हंगामा इतना जोरदार था कि सदन की कार्यवाही 5 मिनट बाद ही स्थगित करनी पड़ी।