बिहार के CM, राज्यपाल का अजब खेल: देशरत्न राजेंद्र बाबू की जीवित पोती की मौत पर जारी कर दिया शोक संदेश
PATNA: बिहार में शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं के सूचना तंत्र का हाल अजब है. बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आज देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पोती तारा सिन्हा के निधन की खबर देते हुए
✍ Admin
शेयर करें
PATNA: बिहार में शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं के सूचना तंत्र का हाल अजब है. बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आज देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पोती तारा सिन्हा के निधन की खबर देते हुए उनकी मौत उनकी मौत पर शोक संदेश जारी कर दिया. समाचार माध्यमों में डॉ तारा सिन्हा की मौत की खबर चलते देख उनके परिजन सकते में पड़ गये. भारी फजीहत के बाद सीएम कार्यालय और राजभवन ने अपने शोक संदेश पर खेद जताया.
तारा सिन्हा के पति का आज हुआ निधन
दरअसल देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पोती डॉ तारा सिन्हा के पति का आज निधन हो गया. उनके पति नेत्र चिकित्सक थे. संयोग से उनका भी नाम डॉ राजेंद्र सिन्हा ही था. लेकिन दिन में मुख्यमंत्री कार्यालय और राजभवन ने डॉ तारा सिन्हा की मौत की खबर देते हुए शोक संदेश जारी कर दिया. समाचार माध्यमों में डॉ तारा सिन्हा की मौत की खबर चलने लगी. खबर देख राजेंद्र बाबू के परिजन सकते में पड़ गये. तब सीएम आवास और राजभवन को खबर भेजा गया कि तारा सिन्हा सकुशल हैं. लेकिन तब तक खबर फैल चुकी थी और भारी तादाद में लोग तारा सिन्हा के आवास पर पहुंच चुके थे. तारा सिन्हा फिलहाल महिला चरखा समिति की अध्यक्ष भी हैं. देखिये सीएम और राज्यपाल का शोक संदेश
फजीहत के बाद राजभवन ने खेद जताया
इस मसले पर भारी फजीहत के बाद राजभवन को खेद जताना पडा. राज्यपाल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी गलती पर खेद जताया. वहीं सीएम कार्यालय से भी नया शोक संदेश जारी किया गया.