मधुबनी में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल के साथ की बदसलूकी
MADHUBANI: बिहार में बिगड़ते बाढ़ के हालात के बीच अब लोगों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है. नाराज बाढ़ पीड़ितों ने झंझारपुर से जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल के साथ बदसलूकी की है.
लोगों
✍ Admin
शेयर
MADHUBANI: बिहार में बिगड़ते बाढ़ के हालात के बीच अब लोगों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है. नाराज बाढ़ पीड़ितों ने झंझारपुर से जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल के साथ बदसलूकी की है.
लोगों ने आरोप लगाया कि वो लोग बाढ़ के चलते तमाम परेशानियों झेल रहे हैं लेकिन सांसद को उनकी कोई फिक्र नही है. बताया जा रहा है कि सांसद रामप्रीत मंडल बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने नरुआर गांव पहुंचे थे जहां लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारे लगाए. हाथों में बांस की बल्लियां लिए ग्रामीणों का सांसद के प्रति गुस्सा चरम पर था. लोगों ने आरोप लगाया कि अपने घर बार दूर वो किसी तरह अपनी जिंदगी बिता रहे हैं लेकिन उनकी खबर लेने वाला कोई नहीं है. सांसद के साथ यह बदसलूकी झंझारपुर प्रखंड के नरूआर गांव के लोगों ने की.
https://youtu.be/i87TGqdFy7E
बाद में सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें भीड़ के चंगुल से बाहर निकाला और सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया.