Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
05-Mar-2025 04:20 PM
By First Bihar
Champions Trophy 2025 : मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए सेमीफाईनल में विराट कोहली को उनकी 84 रनों की बेमिसाल पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब मिला। इस पारी के बाद कोहली 748 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ODI रैंकिंग में रोहित शर्मा से आगे चले गए हैं और अब उनका अगला टार्गेट टीम इंडिया के प्रिंस शुबमन गिल हैं.
हिटमैन के बाद अब गिल पर कोहली कि नजर
इससे पहले रोहित शर्मा एकदिवसीय के बेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर थे, मगर अब कोहली ने इस स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है और हिटमैन को पीछे ढकेल दिया है. जबकि इस लिस्ट में टॉप पर टीम इंडिया के ओपनर शुबमन गिल हैं, उनकी रेटिंग पॉइंट 791 है।
बाबर हैं गिल के ठीक पीछे
हालाँकि यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस हिसाब से विराट कोहली आजकल रन बना रहे हैं आने वाले कुछ समय में वह गिल से भी आगे निकल सकते हैं। वहीं इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज क्लासेन 760 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम 770 पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर बने हुए हैं।
कौन होगा फ़ाइनल में टीम इंडिया के सामने
ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाईनल में विजय हासिल कर फ़ाइनल में पहुँचने वाली टीम इंडिया अब चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में किस टीम से भिड़ेगी यह न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के दुसरे सेमीफाईनल मैच के परिणाम के बाद पता चलेगा जो कि इस समय जारी है।
फैंस की ख्वाहिश
बता दें कि टीम इंडिया के फैंस की दिली ख्वाहिश है कि इस बार न्यूजीलैंड की मुलाक़ात फ़ाइनल में टीम इंडिया से हो और वहां इस टीम को पटखनी देकर भारतीय टीम ट्रॉफी उठाए। इससे फैंस के पुराने जख्म भरेंगे और टीम इंडिया का बदला पूरा होगा क्योंकि ICC नॉक आउट्स में हमेशा यह टीम भारत पर भारी पड़ी है।