Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
03-Apr-2025 02:22 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Viral News: टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर के बेटे ने इंग्लैंड में अपना जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन कराया है। वह पहले एक लड़का थे, जिनका नाम आर्यन बांगर था, लेकिन वह लड़की बन चुके हैं और उनका नया नाम अनाया बांगर है। जेंडर बदलने के बाद अनाया पहली बार भारत आईं और यहां आकर उन्होंने अपना लुक भी बदला। अनाया बांगर पहले आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थी। इंग्लैंड में रहते हुए संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने अपना जेंडर चेंज कराया है।
जेंडर बदलने के बाद अनाया बांगर पहली बार भारत पहुंची और यहां आते ही सबसे पहले उन्होंने अपना लुक बदला। उन्होंने अपने बालों को नया स्टाइल देकर अपना लुक चेंज किया। उन्होंने अपने घुंघराले हेयरस्टाइल को स्ट्रेट कराया। दरअसल भारत पहुंचकर अनाया बांगर सीधे मुंबई के एक सैलून में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपना नया मेक अप लिया। जब वो भारत पहुंचीं थी तो एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में उनके बालों का स्टाइल घुंघराला था। लेकिन भारत पहुंचने के बाद जो वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसमें अनाया बांगर अपने बालों को स्ट्रेट कराती दिख रही हैं।
अनाया बांगर का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अनाया इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहती हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने हार्मोनल रिप्लेसमेंट सर्जरी कराई है। अनाया बांगर भी अपने पिता की तरह क्रिकेटर रही हैं और इंग्लैंड में कई लोकल और काउंटी क्लब के लिए खेल चुकी हैं। भारत में भी वो यशस्वी जायसवाल के साथ क्रिकेट खेल चुकी हैं। उन्होंने यशस्वी के साथ मुंबई के लिए अंडर-16 क्रिकेट खेला था।