Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
04-Feb-2020 07:52 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है क्रिकेट से जुड़ी हुई. इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पकिस्तान को हरा दिया है. लगातार 7वीं बार भारत वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है. फाइनल में भारत का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. पकिस्तान ने इंडिया को 173 रनों का टारगेट दिया था. जिसे भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 105 रनों की पारी खेली.
दूसरा सेमीफाइनल 6 फरवरी को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. इन दोनों में से जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी उसका सामना 9 फरवरी को भारत के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगा. भारत सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम है. यह भारत का सातवां अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल होगा.
भारत ने अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है. ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान का नाम आता है. पाकिस्तान 2 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का चैम्पियन बन चुका है. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 5-5 बार पहुंचे हैं.