बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
01-Feb-2026 09:13 PM
By FIRST BIHAR
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मुकाबला नहीं खेलेगी। यह फैसला राजनीतिक और हालिया घटनाक्रमों के बीच लिया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रही है। पाकिस्तान की टीम अपने ग्रुप ए के सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच को केवल पाकिस्तान ने बायकॉट करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान सरकार की ओर से टीम को श्रीलंका जाने की अनुमति मिल गई है। भारत-पाकिस्तान मैच को न्यूट्रल वेन्यू कोलंबो में शिफ्ट किया गया था, क्योंकि पाकिस्तान ने राजनीतिक कारणों से भारत में मैच खेलने से इनकार किया था। अब सिर्फ इस एक मैच के बायकॉट से टीम टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर नहीं होगी। इससे पहले पाकिस्तान ने पूरी तरह टूर्नामेंट से हटने की धमकी भी दी थी।
इस फैसले के तहत पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में दो पॉइंट्स गंवाने पड़ेंगे, जबकि भारत को बिना खेले दो पॉइंट्स मिल जाएंगे। आईसीसी के लिए यह वित्तीय रूप से बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबला वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा देखा और कमाई वाला मैच होता है। पाकिस्तान को भी इससे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
पाकिस्तान का यह फैसला बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद आया है। बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं के कारण हिस्सा लेने से इनकार किया था, जिसके बाद उन्हें आईसीसी ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के समर्थन में पूरी तरह हटने की बात कही थी, लेकिन अंत में केवल भारत मैच छोड़ने का रास्ता अपनाया है।