Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!
31-Jan-2020 04:31 PM
DESK : सुपर ओवर के रोमांच में एक बार फिर बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी है। लगातार दूसरे सुपर ओवर मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को धराशायी कर दिया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बता दिया कि अपनी नसों पर काबू करना उन्हें आता है। दिल को बेकाबू कर देने वाले मैच में टीम इंडिया ने इंडिया का दिल जीत लिया। के एल राहुल ने आउट होने से पहले दो गेदों पर छक्के और चौके लगाया।
भारत ने 16 रन बनाकर मैच जीत लिया। पहली गेंद टिम साउदी ने के एल राहुल को डाली जिसपर उन्होनें छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर राहुल ने चौंका ठोका। तीसरी गेंद पर राहुल आउट हो गए। चौथी गेंद टिम साउदी ने विराट कोहली को डाली जिसपर 2 रन बने। पांचवीं गेंद विराट कोहली चौका जड़ कर मैच अपने नाम कर लिया।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में बनाए 13 रन बनाए। पहली गेंद बुमराह ने टिम सेफर्ट को गेंद डाली इसपर 2 रन बने। दूसरी गेंद पर टिम सेफर्ट ने चौका मारा। तीसरी गेंद पर 2 रन बने। चौथी गेंद पर टिम सेफर्ट आउट हो गए। पांचवीं गेंद बुमराह ने कोलिन मुनरो को डाली गेंद इस पर 4 रन बने। छठी गेंद पर कोलिन मुनरो कोई रन नहीं बना सके।
वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन टी-20 मैच एक बार फिर टाई रहा । भारत लगातार दूसरे मैच में कीवियों के खिलाफ सुपर ओवर खेला। इससे पहले तीसरा टी-20 मैच भी टाई हो गया था जिसका फैसला सुपर ओवर में हुआ।
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 165 रन बना दिए। मनीष पांडे ने तीन चौकों की मदद से 36 गेंद में 50 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 26 गेंद में 39 रनों की पारी खेली।
बता दें कि मौजूदा टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे टी-20 मैच को भी भारत ने 7 विकेट से जीता और हेमिल्टन में खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने सुपर ओवर में रोमांचक जीत के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में जीत के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पर 4-0 की बढ़त बना ली है।