खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
29-Apr-2025 02:49 PM
By First Bihar
Shikhar Dhawan: भारत के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए काफी कुछ कह दिया है. जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर गब्बर की वाहवाही करते हुए नजर आ रह हैं. बता दें कि पहलगाम हमले के बाद शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना का मजाक उड़ाया था और यह भी कहा था कि भारत खुद ही अपने लोगों को मरवाता है.
इस कायराना हमले के बाद शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कहते नजर आ रहे कि “1 घंटे तक गोलीबारी होती रही और इनकी 8 लाख की सेना कुछ नहीं कर पाई? फिर 10 मिनट में ये लोग पाकिस्तान को इस हमले का जिम्मेदार ठहरा देते हैं, मुझे लगता है कि ये लोग खुद ही अपने लोगों को मरवाते हैं.” शाहिद अफरीदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब गालियाँ पड़ी.
अब इस खिलाड़ी को तगड़ा जवाब देते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने मोर्चा संभाल लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शाहिद अफरीदी को टैग करते हुए गब्बर ने लिखा है “तुम लोगों को इसी सेना ने कारगिल में भी हराया था, पहले से इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे? बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है कि अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ. हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है. भारत माता की जय. जय हिंद.”
बताते चलें कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव अभी अपने चरम पर है. पहलगाम में हुए कायराना हमले के बाद से स्थिति ऐसी हो गई है कि किसी भी समय भारत की ओर से बड़ा एक्शन लिया जा सकता है. असली जंग होने से पहले सोशल मीडिया पर जंग शुरू है. दोनों देशों के नागरिक अपने-अपने देश को डिफेंड करते हुए देखे जा रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में किस तरह की घटनाएं घटित होती हैं.