Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
30-Aug-2025 03:09 PM
By First Bihar
Rahul dravid : टीम इंडिया के अंदर 'द वॉल' के नाम से फेमस राहुल द्रविड़ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबर यह है कि टीम इंडिया के पूर्व कोच ने अपने एक आईपीएल टीम को भी कोच करने से इंकार कर दिया है। यह पिछले सीजन ही इस टीम के साथ जुड़ें थे,लेकिन अब यह खबर सामने आ रही है कि उन्होंने टीम को नए सीजन में कोच करने से इनकार कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, राहुल द्रविड़ आईपीएल के नए सीजन में राजस्थान रॉयल्स को कोच करने से मना कर दिया है। राहुल द्रविड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया है। अब राहुल द्रविड़ को लेकर फ्रेंचाइजी ने बयान जारी किया है। इसके बाद अब उनका साथ इस आईपीएल टीम से नाता खत्म हो गया है।
दरअसल,आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 46 मैच खेलने वाले द्रविड़ पिछले साल टीम के हेड कोच बने थे। हालांकि, उनकी कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कुछ खास नहीं रहा था। राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक बयान में कहा गया, 'हेड कोच राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के सथ आईपीएल 2026 से पहले अपना कार्यकाल खत्म करेंगे। राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफर के अहम केंद्र रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है। टीम में मजबूत मूल्यों का संचार किया है और फ्रेचाइजी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है।'
मालूम हो कि, राहुल द्रविड़ की कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 के दौरान 14 मैचों में से केवल चार में जीत हासिल कर पाई। इसके चलते वो अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही। द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स का कोच बनने से पहले भारतीय टीम में हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। द्रविड़ की कोचिंग और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था। जबकि द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी।