ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / sports / PDCA की नई तदर्थ समिति का गठन, रहबर आबदीन व BCA अध्यक्ष के...

PDCA की नई तदर्थ समिति का गठन, रहबर आबदीन व BCA अध्यक्ष के बीच सुलह

07-May-2023 09:54 PM

By First Bihar

PATNA: पटना जिला क्रिकेट संघ में क्रिकेट संचालन के लिए तदर्थ समिति को लेकर बना संशय दूर हो गया है। तदर्थ समिति के पुनर्गठन की सूचना जारी करने को लेकर सबसे पहले आवाज इसके सदस्य रहबर आबदीन ने उठाई थी और उसे लेकर उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के क्रियाकलाप के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था।


अब तदर्थ समिति की सूचना जारी होने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रहबर आबदीन और बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के बीच सुलह हो गया और रहबर आबदीन की मांग की पूर्ति करते हुए बीसीए द्वारा तदर्थ समिति की सूचना जारी कर दी गई है। 


पटना क्रिकेट के जानकार भी बिहार क्रिकेट संघ के इस फैसले को सही ठहराते हुए कह रहे हैं कि इससे रोज जो उठापटक का दौर चल रहा था उस पर विराम लग गया है और पटना के क्रिकेटरों के बीच संशय पूरी तरह दूर हो गया है। 


सदस्य रहबर आबदीन ने कहा कि मैंने तो आज से दो-तीन महीने पहले ही बिहार क्रिकेट संघ के क्रियाकलाप को आवाज उठाई थी। मैंने कहा कि तदर्थ समिति कबतक। उन्होंने कहा कि मैंने उस समय बिहार क्रिकेट संघ द्वारा न केवल पटना समेत पूरे बिहार क्रिकेट जगत में जो तदर्थ समिति का प्रचलन चला हुआ है वह कबतक चलेगा। आखिर देर से ही सही बिहार क्रिकेट संघ ने मेरी आवाज सुनी तदर्थ समिति की सूचना जारी कर सारे संशय को दूर कर दिया। 


तदर्थ समिति के सदस्य रहबर आबदीन ने कहा कि कल तक सुनील कुमार उर्फ सुनील रोहित तदर्थ समिति को लेकर हल्ला बोल कर रहे थे। धरना देने और सड़क पर लड़ाई लेने की बात कर रहे थे पर जैसे ही नई तदर्थ समिति में उनके भाई अरुण कुमार सिंह का नाम जुड़ा उनका सुर ही बदल गया। तदर्थ समिति की सारी कमियां दूर हो गई। इससे सीधा पता चलता है कि सुनील कुमार उर्फ सुनील रोहित को क्रिकेट और क्रिकेटरों से प्रेम नहीं है उन्हें केवल अपने और अपनों के फायदे से मतलब है। 


रहबर आबदीन ने कहा कि सुनील कुमार समेत कई ऐसे लोग हैं जो खुद तो क्रिकेट का विकास कर नहीं सकते हैं और जिनका पैशन क्रिकेट है और वह इसी पैशन के चलते कोई व्यक्ति क्रिकेट के विकास के लिए दिन-रात लगा हुआ उसमें बाधक बनने का काम हमेशा करते रहते हैं। 


इस घटना के बाद पटना समेत पूरे बिहार क्रिकेट जगत को पता चल गया है कि क्रिकेट का सच्चा हितैषी कौन है? उन्होंने कहा कि सब पर्दाफाश हो चुका है और आने वाले दिनों में बचे लोगों के चेहरे से पर्दा हट जायेगा। उन्होंने कहा कि तदर्थ समिति पहले भी बेहतर और संवैधानिक तरीके से काम कर रही थी और आगे भी करती रहेगी।