25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
24-Mar-2026 10:42 PM
By First Bihar
PATNA: 25 से 29 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में अब तक की सबसे बड़ी 'बिहार ओपन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट' का आयोजन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने दी।
उन्होंने बताया कि इस बार आयोजित होने वाला बिहार ओपन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट बिहार में होने वाला अबतक का सबसे बड़ा चेस रेटिंग टूर्नामेंट है। देश और विदेश से 650 से ज्यादा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आ रहे हैं। अंडर 7,9,11,13,और 15 आयुवर्ग के बालक बालिका के अलावा ओपन ग्रुप के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।
इस टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी साथ में संलग्न की जा रही है। कुल 10 लाख रुपये की इनाम राशि नकद पुरस्कार के रुप में दी जा रही है। अलग अलग आयुवर्ग के विजेताओं को मेडल,ट्रॉफी के साथ सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के भोजन और आवासन की समुचित व्यवस्था खेल प्राधिकरण द्वारा की जा रही है। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें देशभर खिलाड़ियों के अलावा जिंबाब्वे, नेपाल और रूस के दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं।
बिहार चेस संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम तक चलेगी। इस बार देश के अलावा विदेश के भी खिलाड़ी इस रेटिंग टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं जो हमारे लिए गर्व की बात है।
जिंबाब्वे के इंटरनेशनल मास्टर मामोम्बे कुदजानी,नेपाल के नेशनल चैंपियन रूपेश जायसवाल,रूस के ग्रैंड मास्टर पेत्र क्रियाकोव और भारत के ग्रैंड मास्टर नारायणन श्रीनाथ भी इस टूर्नामेंट का गौरव बढ़ाने के लिए शामिल हो रहे हैं। टूर्नामेंट के सफल संचालन और खिलाड़ियों की सुविधा और जरूरतों की समुचित व्यवस्था खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और अखिल बिहार चेस संघ द्वारा की जा रही है।