Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
08-Aug-2024 07:25 PM
By First Bihar
DESK: पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में चौथा मेडल आ गया है। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर बॉन्ज मेडल जीत लिया है। टीम के कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल दागे। टीम इंडिया को पेरिस ओलंपिंक में चौथा मेडल मिला है। इससे पहले भारतीय टीम को शूटिंग में तीन मेडल मिले हैं।
दरअसल, भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन एक भी गोल नहीं हो सका हालांकि दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने बाजी मार ली और मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में गोल कर दिया। स्पेन की यह खुशी अधिक समय तक नहीं रही और टीम के कैप्टन हरमनप्रीत ने गोल दाग दिया। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं।
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम काफी आक्रामक रही। शुरुआत में ही भारत ने दूसरा गोल भी दाग दिया। 33वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर का लाभ उठाया और गोल कर दिया। 35वें मिनट पर अभिषेक को ग्रीन कार्ड दिखा दिया गया हालांकि 37वें मिनट पर मैदान में भी आ गए। तीसरा क्वार्टर खत्म होने तक टीम इंडिया के पास 2-1 की बढ़त रही और टीम इंडिया ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया।
भारतीय हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में चमकाया, कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने अत्यधिक धैर्य और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई. हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाएगी”।