मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
24-Jul-2022 08:40 AM
DESK : ओलंपिक के गोल्डन बॉय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में इतिहास रच दिया है. उन्होंने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकते हुए सिल्वर मेडल जीता. वो इस चैम्पियनशिप सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं. जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि हवा के चलते थोड़ी परेशानी हुई. लेकिन अपना बेस्ट देने की हर कोशिश करता रहूंगा. मुकाबला कड़ा था, बहुत कुछ सीखने को मिला.
नीरज चोपड़ा ने फाउल थ्रो के साथ शुरुआत की और दूसरे प्रयास में 82.39 मीटर का स्कोर किया. वह फाइनल में काफी पीछे चल रहे थे. इसके बाद तीसरे अटेम्प्ट में 86.37 मीटर थ्रो कर वह चौथे पायदान पर आए और फिर चौथे अटेम्प्ट में उन्होंने 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल कर लिया. नीरज का पांचवां अटेम्प्ट फाउल रहा और आखिरी अटेम्प्ट में उन्होंने जैसे ही पाया कि वह जैवलिन को 90 मीटर पार नहीं फेंक पाएं हैं तो उन्होंने इस अटेम्प्ट को भी फाउल कर दिया.
एंडरसन पीटर्स के आगे नीरज कहीं भी नहीं ठहर पाए. पीटर्स ने पहले राउंड में 90.21 मीटर, दूसरे राउंड में 90.46 मीटर, तीसरे राउंड में 87.21 मीटर और चौथे राउंड में 88.12 मीटर जैवलिन थ्रो किया. अपने आखिरी राउंड में एंडरसन पीटर्स 90.54 मीटर दूर भाला फेंककर वर्ल्ड चैम्पियन में स्वर्ण पदक जीत लिया. वहीं, नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
इससे पहले, नीरज ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इन खेलों में 120 साल का सूखा खत्म किया था. वो भारत के लिए ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे और अब उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली. नीरज से पहले किसी भी एशियाई खिलाड़ी ने जेवलिन थ्रो में ओलंपिक में पदक नहीं जीता था. वहीं, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी पोडियम पर आने वाले वो पहले खिलाड़ी बने हैं.