बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
10-May-2022 04:11 PM
DESK: दुनियाभर का कोई भी क्रिकेट फैन इस बात को नहीं मान सकता कि मुंबई इंडियंस वही टीम है जिसने आईपीएल के इतिहास में पांच बार खिताब अपने नाम किया हो. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. रोहित शर्मा की टीम का पहली बार इतना बुरा हाल हुआ है. इसी के साथ मुंबई के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. बता दें कि सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ था, जहां पांच बार की चैम्पियन रह चुकी मुंबई इंडियंस की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 52 रनों से मात दी. यह हार मुंबई इंडियंस का IPL 2022 के सीजन में नौवी हार रही है और इसी हार के साथ यह अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है.
आपको बता दें कि कोलकाता के खिलाफ हार के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. लोगों के लिये यह मानना मुश्किल हो गया की यह वही टीम है जिसने सबसे ज्यादा ट्रॉफी अपने नाम की है. दरअसल मुंबई ने आईपीएल के किसी एक सीजन में पहली बार इतने मुकाबले गंवाए हैं. मुंबई इंडियंस को इससे पहले भी 2009, 2014 और 2018 के सीजन में आठ-आठ मुकाबलों में हार का सामना करना परा था. वहीं 2012, 2016 और 2021 के सीजन में उसे 7-7 मैचों में हार मिली थी.
अगर हम मुंबई इंडियंस के पिछले मुकाबले की बात करें जो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेला गया था तो उसमे कोलकाता नाइट राइडर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जहां उनके द्वारा 20 ओवरों में 9 विकेट पर 165 रन बनाए थे. जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम के द्वारा 17.3 ओवरों में 113 रन बनाते हुए ढेर हो गई. खास बात यह है कि मुंबई इंडियंस के आखिरी छह विकेट 14 रनों के अन्दर गिर गए थे.
बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की सबसे कामयाब टीम रह चुकी है. मुंबई के द्वारा अबतक आईपीएल के 14 सीजन में से 5 में ट्रॉफी अपने नाम की है. किसी भी टीम के द्वारा मुंबई के टीम की खिताब को टक्कर नही दे पाई है. मुंबई के अलावा सीएसके भी एक ऐसी टीम है जिसने 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है वही केकेआर ने भी इस खिताब को दो बार अपने नाम किया है.