Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
22-Apr-2025 09:54 PM
By First Bihar
LSGvsDC: आईपीएल का 40वां मुकाबला DC और LSG के बीच लखनऊ में खेला जा रहा है. जहाँ लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 का औसत सा लक्ष्य दिल्ली की टीम के सामने रखा. इस दौरान LSG की ओर से सबसे ज्यादा रन एडन मार्क्रम (33 गेंद, 52 रन) ने बनाए. उनके बाद मिचेल मार्श ने बल्ले से 45 रनों का योगदान दिया. जबकि आयुष बडोनी ने 36 रनों की पारी खेलकर टीम को जैसे तैसे एक सम्मानजनक टोटल तक पहुँचाया.
लखनऊ की बल्लेबाजी ख़त्म होने के बाद सबसे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत बने हुए हैं. जिन्होंने आज सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 2 गेंदे खेली और 0 पर आउट होकर चलते बने. इस पारी के बाद क्रिकेट फैंस द्वारा लगातार उनकी फजीहत सोशल मीडिया पर की जा रही है.
कोई उन्हें फ्रॉड बुला रहा तो कोई धोनी का असली शिष्य, कई फैंस का तो यह भी कहना है कि इससे बढ़िया तो कम से कम 43 साल का धोनी है, इतना निराश तो आजकल वह भी नहीं कर रहा जितना ऋषभ पंत ने कर दिया है. बताते चलें कि आईपीएल के इस सीजन में ऋषभ पंत का फॉर्म दयनीय रहा है. जिसकी वजह से उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
अंकतालिका में इस समय लखनऊ की टीम 10 अंकों के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई है. वो तो भला हो निकलस पूरन और मिचेल मार्श का जिनकी अद्भुत बल्लेबाजी के कारण यह टीम 10 अंक तक पहुँचने में भी कामयाब हो पाई. वरना इस टीम का हाल और भी बुरा होता. इस बात में कोई शक नहीं कि आज का यह मुकाबला दिल्ली की टीम आसानी से जीत जाएगी. अब देखना बस यह है कि जीत होती कितने विकेट से है.