खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Mar-2022 03:13 PM
JHARKHAND:झारखंड की 6 बेटियों का चयन इंडियन फुटबॉल टीम में एक साथ हुआ है। इंडियन फुटबॉल टीम के लिए रांची की नीतू लिंडा, सुनीता मुंडा और अनिता कुमारी का चयन हुआ है तो वही सिडेगा की पूर्णिमा कुमारी, गुमला की अष्टम उरांव और अमीषा बाखला भी चयनित हुई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब झारखंड से छह प्लेयर एक साथ इंडियन टीम में शामिल हुई हैं।
बता दें कि जमशेदपुर में 15 से 25 मार्च तक अंडर 18 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में इंडियन टीम हिस्सा लेगी। ऐसा पहली बार है कि झारखंड में इंटरनेशनल कंप्टीशन होने जा रही है। जिसमें इंडिया, बांगलादेश और नेपाल की टीम शामिल होगी। इनके बीच अंडर 18 सैफ महिला फुटबॉल मैच खेला जाएगा।
जमशेदपुर में 15 से 25 मार्च तक होनेवाली अंडर 18 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम खेलेगी। यह पहली बार है कि झारखंड में फुटबॉल की कोईअंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। इस बात की घोषणा ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने की। झारखंड की 6 बेटियों का चयन भी फेडरेशन ने किया है। जो इंडियन फुटबॉल टीम के लिए खेलेंगी।
जमशेदपुर के जेआरडी कॉम्पलेक्स में महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ। वही झारखंड की एक और प्लेयर प्रतीक्षा लकड़ा को इंडिया कैंप में आमंत्रित किया गया है। सिमडेगा की रहने वाली प्रतीक्षा रविवार को जमशेदपुर पहुंचेगी और यहां चल रहे अंडर 20 टीम के कैंप से जुड़ेंगी।
प्रतिक्षा लकड़ा साई सेटर रांची की प्रशिक्षु हैं। पूर्व में वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं। प्रतीक्षा को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्रमाण पत्र के साथ कैंप बुलाया गया है। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव गुलाम रब्बानी ने बताया कि एक साथ 6 बेटियों का चयन झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है।