Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
03-Sep-2025 01:49 PM
By First Bihar
Jasprit Bumrah: इन दिनों सोशल मीडिया पर वसीम अकरम और जसप्रीत बुमराह की तुलना ने फैंस के बीच आग लगा दी है, कोई अकरम को महान बतला रहा तो कोई बुमराह को ज्यादा बेहतर करार दे रहा। अब ऐसे में खुद वसीम ने इस बहस को एक मजेदार कहावत से ठंडा कर दिया है। पाकिस्तान के 90 के दशक के सुल्तान ऑफ स्विंग ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि यह सब 'बेगानों की शादी में अब्दुल्ला दीवाना' जैसा है।
एक टीवी के शो पर बोलते हुए अकरम ने बुमराह की तारीफ करते हुए इस तुलना को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि हर दौर की अपनी चुनौतियां होती हैं और बुमराह आज के समय के चैंपियन हैं, ठीक वैसे ही जैसे वे अपने जमाने में थे। अकरम ने बुमराह के अनोखे एक्शन, रफ्तार और भारतीय टीम के बेहतरीन मैनेजमेंट की सराहना की है और कहा है कि ये चीजें उन्हें अलग लीग में रखता है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि बाएं हाथ के स्विंगर और दाएं हाथ के सीमर की तुलना करना बेमानी है, इससे न उन्हें फर्क पड़ता है और न ही बुमराह को।
यह विवाद तब और भड़का जब फैंस ने आंकड़ों के नाम पर दोनों को आमने-सामने रखा। अकरम ने साफ कर दिया कि अलग-अलग युगों की परिस्थितियां अलग होती हैं, 90 के दशक में बल्लेबाजी और पिचें आज से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण थीं। फिर भी, उन्होंने माना कि बुमराह प्रभावशाली हैं और सोशल मीडिया की ये लड़ाइयां सिर्फ मनोरंजन के लिए ही हैं। इस शो में पूर्व भारतीय गेंदबाज वरुण एरॉन भी मौजूद थे, जिन्होंने आंकड़ों का सहारा लेते हुए बुमराह को अकरम से बेहतर बताया।
एरॉन ने कहा कि बुमराह ने SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में अकरम से ज्यादा विकेट झटके हैं जो उनकी जीनियस क्लास को साबित करता है। 'वसीम दुनिया के टॉप गेंदबाज थे, लेकिन बुमराह उसी स्तर पर हैं या शायद इससे ऊपर,' एरॉन ने कहा। यह सुनकर अकरम ने हंसते हुए बहस को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर चर्चा अभी भी जारी है।
बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट ने भी बुमराह की तकनीक की खूब तारीफ की। एक इंटरव्यू में टेट ने कहा कि बुमराह की कलाई का जादू गेंद को स्विंग और सीम दोनों तरफ मूव कराने में सफलता पूर्वक काम करता है और उनका बाउंसर तो बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द है। टेट ने यह भी माना कि हर तरह की पिच पर बुमराह की असरदार गेंदबाजी अद्भुत है।