डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
01-Apr-2026 03:13 PM
By First Bihar
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में हर सीजन कोई न कोई नया चेहरा सुर्खियों में आ ही जाता है। इस बार शुरुआत में ही एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसने अपने पहले ही मैच में सबका ध्यान खींच लिया। ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज कूपर कॉनली ने डेब्यू मैच में ऐसी शानदार पारी खेली कि क्रिकेट फैंस ही नहीं, बल्कि बड़े खिलाड़ी भी उनके मुरीद हो गए।
पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए कूपर कॉनली ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में नाबाद 72 रन बनाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। यह मैच मुल्लांपुर में खेला गया, जहां पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीत दर्ज की।
डेब्यू मैच में दिखाई क्लास
22 साल के इस युवा बल्लेबाज ने तीसरे नंबर पर उतरकर जिम्मेदारी भरी पारी खेली। शुरुआत में विकेट गिरते रहे, लेकिन कूपर कॉनली ने एक छोर संभाले रखा और अंत तक टिके रहे। अपनी इस मैच जिताऊ पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार खेलकर मैच को अंत तक ले गए और टीम को जीत दिलाई।
चहल भी हुए प्रभावित
पंजाब किंग्स के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कॉनली की जमकर तारीफ की।
चहल ने कहा कि इतनी कम उम्र में जिस तरह का आत्मविश्वास और समझ कॉनली ने दिखाई है, वह काबिले-तारीफ है। उनके मुताबिक, “वह सिर्फ 22 साल का है, लेकिन खेल को समझने का तरीका बहुत परिपक्व है। जिस तरह उसने मैच को अंत तक लेकर गया, उससे साफ है कि उसमें जीत की भूख है।”
मुश्किल हालात में दिखाया धैर्य
मैच के दौरान पंजाब किंग्स के अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। प्रियांश आर्य, कप्तान श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस जल्दी आउट हो गए। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी कूपर कॉनली के कंधों पर आ गई।लेकिन उन्होंने घबराने के बजाय धैर्य दिखाया और मैच को धीरे-धीरे अपने पक्ष में किया। यही बात उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
गेंदबाजी में भी दिखा दम
इस मैच में युजवेंद्र चहल ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 28 रन देकर 2 विकेट लिए और बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा। उनकी गेंदबाजी की वजह से गुजरात टाइटन्स की टीम 162 रन तक ही सीमित रह गई।
चहल ने बताया कि पिच थोड़ी धीमी थी, इसलिए टीम की रणनीति तेज गेंदबाजी करने के बजाय बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए उकसाने की थी।
सीजन की खोज बन सकता है ये खिलाड़ी
चहल ने साफ कहा कि अगर कूपर कॉनली इसी तरह खेलते रहे, तो वह इस सीजन की सबसे बड़ी खोज साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, मुझे लगता है कि वह इस आईपीएल सीजन का स्टार बन सकता है।”
टीम को नहीं है चिंता
हालांकि इस मैच में टीम के बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन चहल ने इसे लेकर चिंता जताने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि हर सीजन में ऐसे एक-दो मैच होते हैं और टीम आगे बेहतर प्रदर्शन करेगी।