BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
04-Apr-2025 12:02 PM
By First Bihar
IPL 2025: आईपीएल 2025 में KKR की टीम ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक के इतिहास में कोई अन्य टीम नहीं कर पाई थी. इस अद्भुत कीर्तिमान की बदौलत इस टीम ने यह साफ़ कर दिया है कि वे किसी भी अन्य टीम से कम नहीं हैं और असंभव को भी संभव कर दिखाने की ताकत रखते हैं. गुरुवार को हुए मुकाबले में इस टीम ने SRH को 80 रनों के बड़े अंतर से हराया.
इस जीत के साथ ही SRH को इस टीम ने अब तक आईपीएल में कुल 20 बार मात दे दी है. अब ख़ास बात यह है कि इससे पहले यह टीम पंजाब किंग्स और आरसीबी को क्रमशः 21 और 20 बार मात दे चुकी है. आईपीएल में ऐसी और कोई टीम नहीं है जिसने तीन अलग-अलग टीमों को 20 या इससे ज्यादा बार मात दी हो.
बताते चलें कि गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में इस टीम ने उन्हें बुरी तरह से धूल चटाते हुए मात दी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने SRH के सामने 200 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके बाद जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी SRH की टीम महज 120 के स्कोर तक ही पहुंच पाई. जबकि SRH की बल्लेबाजी को सबसे खतरनाक माना जाता है.
ज्ञात हो कि इस सीजन KKR ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में इन्हें जीत मिली और 2 में हार. वहीं SRH का हाल तो और भी बुरा है. यह टीम 4 में से 3 मैच हार कर अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है. जिसे देखकर फैंस सदमें में हैं. क्योंकि जिस तरह की शुरुआत इन्होने की थी, सभी को लग रहा था कि इस बार हैदराबाद काफी गंभीर है, मगर फिर सब उल्टा हो गया. देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों में इन टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है.